बकरी शेड का निर्माण कराए बगैर राशि निकाल लेने के मामले को पलामू उपायुक्त ए. दोड्डे ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो के आदेश के बाद जेई पवन गंगा जांच करने स्थल पर पहुंचे। जहां जांच के दौरान स्थल से बकरी शेड नदारद पाया गया। जेई पवन गंगा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद जांच करने गांव पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि बकरी शेड स्थल पर नहीं बना है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दी है। बताते चलें कि मनातू की डुमरी पंचायत के सिकनी गांव निवासी रामधन यादव के नाम से बकरी शेड निर्माण कराए बिना राशि का फर्जी भुगतान कर दिया गया है। लाभुक रामधन यादव का आरोप है कि उमेश कुमार यादव उनसे बकरी शेड के नाम पर आवश्यक कागजात लिया था। उमेश के कहने पर रामधन ने बकरी शेड निर्माण कार्य शुरू किया। करीब दो फीट दीवार भी खड़ी की। लेकिन लाभुक को मनरेगा योजना से रुपए नहीं मिले। इसके कारण रामधन ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया। गौरतलब है कि दै...